{"_id":"6a357fc1758734f29b025392","slug":"eight-constables-secured-jobs-using-forged-documents-services-terminated-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-170783-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: आठ आरक्षियों ने कूटरचित दस्तावेज से पाई नौकरी, सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: आठ आरक्षियों ने कूटरचित दस्तावेज से पाई नौकरी, सेवा समाप्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिपाही भर्ती परीक्षा 2023 में कूटरचित दस्तावेज से नौकरी का लाभ प्राप्त करने वाले आठ आरक्षियों की सेवा एसपी दीपक भूकर ने शुक्रवार को समाप्त कर दी। पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक राजेश यादव की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरक्षियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से सिपाही भर्ती 2023 की लिखित परीक्षा 23 से 31 अगस्त तक 67 जनपदों में संपन्न हुई थी। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण अलग-अलग जिलों की पुलिस लाइन में हुआ। 26 अप्रैल 2026 को पासिंग आउट परेड (दीक्षांत परेड) संपन्न होने के बाद अभ्यर्थियों की नियुक्ति की गई।
प्रयागराज जिले के अल्लापुर निवासी अधिवक्ता अभयराज सिंह ने मिर्जापुर जिले के थाना विंध्याचल स्थित जासा बखौरा निवासी आरक्षी शुभम दुबे के खिलाफ शिकायत बांदा जिले के एसपी से की। पुलिस के अनुसार आरक्षी शुभम दुबे ने बांदा जिले में प्रशिक्षण प्राप्त किया था। इसी वजह से अधिवक्ता ने बांदा एसपी से शिकायत की।
विज्ञापन
अधिवक्ता का आरोप है कि नौकरी का लाभ पाने के लिए आरक्षी शुभम दुबे ने फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित का प्रमाण लगाया है। बांदा एसपी ने शिकायत का संज्ञान लेकर मामले की जांच की। जांच में प्रमाण पत्र कूटरचित प्राप्त हुआ। बांदा पुलिस ने मामले की जानकारी एसपी प्रतापगढ़ को दी।
एसपी ने प्रमाण पत्र का लाभ प्राप्त कर नियुक्ति पाने वाले आरक्षियों के अभिलेखों के सत्यापन का आदेश सीओ लाइन को दिया। सीओ लाइन ने आठ अभ्यर्थियों को चिह्नित कर उनके गृह जनपद से प्रमाण पत्र के संबंध में जानकारी की। सत्यापन में आरक्षियों को प्रमाण पत्र फर्जी निकला। पुलिस लाइन के उप निरीक्षक राजेश यादव की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरक्षियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, एसपी ने सभी आरोपियों की सेवा समाप्त कर दी है।
मिर्जापुर के हैं सभी अभ्यर्थी
सीओ सिटी के आदेश पर एसआई की तहरीर पर दर्ज प्राथमिकी में आरोपी मिले आठ अभ्यर्थी मिर्जापुर जिले के हैं। जिगना थाना क्षेत्र के परमानपुर गौरा निवासी अभिषेक पांडेय, रामपुर हंसवार निवासी रविशंकर, विंध्याचल थाना क्षेत्र के जासा बधौरा निवासी शुभम दुबे व अजय कुमार, पट्टी सुपंथा निवासी प्रदीप कुमार, कलना निवासी खुशबू गुप्ता, आकाश मिश्रा, कोतवाली कटरा के बथुआ महुअरिया निवासी दिव्यांशु यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन आरक्षियों की जिले के अलग-अलग थानों और चौकी में नियुक्ति की गई थी।
अभिलेखों के सत्यापन में प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस भर्ती बोर्ड को सूचित कर आरक्षियों की सेवा समाप्त कर दी गई है।
दीपक भूकर, एसपी