सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Elderly man dies after being hit by Nilanchal Express

Pratapgarh News: नीलांचल एक्सप्रेस की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after being hit by Nilanchal Express
विज्ञापन
वाराणसी-लखनऊ रेल मार्ग पर स्थित फतनपुर थाना के रामापुर गांव के समीप नीलांचल एक्सप्रेस की चपेट में आने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। इसके चलते हावड़ा से अमृतसर जा रही पंजाबमेल करीब आधे घंटे तक खड़ी रही।
Trending Videos

रामापुर गांव के पास रविवार सुबह 10 बजे नीलांचल एक्सप्रेस जाने के दौरान एक बुजुर्ग ट्रैक पार कर रहा था। ट्रेन के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। चालक ट्रेन लेकर मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन पहुंचा गया। पीछे से आ रही पंजाबमेल के पायलट ने ट्रैक पर शव देखा तो ट्रेन को रोक दिया। करीब आधे घंटे तक ट्रेन खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पंजाबमेल रवाना हुई। फतनपुर एसओ मनीष तिवारी ने बताया कि शव को ट्रैक से हटवाकर ट्रेन को रवाना कर दिया गया। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed