{"_id":"6a0f42ccff5500bb82095a0d","slug":"electricity-takes-a-toll-on-sleep-91-transformers-blow-up-in-10-days-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-168385-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: नींद पर बिजली भारी... 10 दिन में फुंके 91 ट्रांसफॉर्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: नींद पर बिजली भारी... 10 दिन में फुंके 91 ट्रांसफॉर्मर
विज्ञापन
मीराभवन में खराब हुई लाइट को पोल पर चढ़कर बनाते कर्मचारी। विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी में रातभर हो रही बिजली कटौती ने चैन छीन लिया है। लोग रतजगा कर रहे हैं। दिन में भी अघोषित कटौती जारी है। शहरी क्षेत्र में चार से पांच और ग्रामीण क्षेत्र में करीब छह से सात घंटे बत्ती गुल रहती है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, बिजली की खपत बढ़ने से बीते 10 दिनों में 91 ट्रांसफॉर्मर फुंके हैं। खपत करीब 50 मिलियन यूनिट बढ़ी है।
शहरी क्षेत्र के दहिलामऊ, रूपापुर व बाबागंज उपकेंद्र की हाईटेंशन लाइन बुधवार रात करीब 11.30 बजे ब्रेकडाउन हो गई। इस कारण रात तीन बजे तक करीब 10 हजार लोगों को परेशान होना पड़ा। वह रतजगा करते रहे। दहिलामऊ पश्चिमी, करनपुर, चिलबिला, पूरे ईश्वरनाथ, सगरा ढलाई, आवास विकास, विवेक नगर, बलीपुर समेत अन्य मोहल्ले में लोग परेशान रहे।
ग्रामीण अंचल के लालगंज ग्रामीण, हंडौर, पहाड़पुर, संडवा चंद्रिका, धारूपुर, हीरागंज, बहोरिकपुर समेत 30 से अधिक ग्रामीण उपकेंद्राें की बिजली रात 11 से सुबह पांच बजे तक गुल रही। इससे तीन लाख उपभोक्ताओं का चैन-सुकून छिन गया।
विज्ञापन
इनसेट:-
फॉल्ट ने बढ़ाई परेशानी
बिजली की खपत बढ़ने से लाइनों में फॉल्ट बढ़ गया है। शहर के विवेकनगर, विकास भवन, आवास विकास कॉलोनी के समीप जंपर उठ गया। ट्रांसफॉर्मर व फीडर गर्म हो रहे है। इस कारण आपूर्ति बाधित हो रही है।
इनसेट:-
रात में कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित होने से नींद टूट रही है। गर्मी से हाल बेहाल है। हर दिन करीब चार से पांच घंटे बिजली गुल हो रही है। दिन में भी बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। - कन्हैया लाल, दहिलामऊ
..........
अजगरा बिजली उपकेंद्र से रात में छह से सात घंटे बिजली कटौती हो रही है। जिस कारण लोग सो नहीं पा रहे हैं। कामकाज प्रभावित हो रहा है। शिकायत के बाद भी बिजली कटौती जारी है।
प्रभात सिंह, सराय आना देव
वर्जन:-
पावर ग्रिड को फॉल्ट से बचाने के लिए रात में हाईटेंशन लाइन ब्रेकडाउन हो रही है। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। बिजली खपत बढ़ने से लाइनों पर लोड बढ़ा है।
छैल बिहारी, अधीक्षण अभियंता