{"_id":"6a10ab4aee675a27c40ba146","slug":"family-id-data-of-students-of-council-schools-will-be-updated-pratapgarh-news-c-3-ald1030-890836-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: परिषदीय स्कूलों के छात्रों का फैमिली आईडी डाटा होगा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: परिषदीय स्कूलों के छात्रों का फैमिली आईडी डाटा होगा अपडेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों की फैमिली आईडी बनाने और उससे संबंधित सूचनाओं को अद्यतन करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी पत्र में सभी विकास खंडों के अधिकारियों और विद्यालयों को लंबित कार्य जल्द पूरा करने को कहा गया है।
विभाग की ओर से पूर्व में भी कई पत्र जारी कर विकासखंड वार उपलब्ध कराई गई सूची के अनुसार छात्र-छात्राओं के अभिभावकों की फैमिली आईडी बनाने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही जिन अभिभावकों की पहले से फैमिली आईडी या राशन कार्ड उपलब्ध है, उनका विवरण भी गूगल शीट में दर्ज करने को कहा गया था।
नए निर्देश में कहा गया है कि जिन छात्रों के अभिभावकों की फैमिली आईडी, राशन कार्ड, परिवार पलायन और मोबाइल नंबर बदल गए हैं तो उनकी सूचना तत्काल गूगल शीट में अपडेट की जाए। इसके अलावा जिन परिवारों की फैमिली आईडी अभी तक नहीं बन सकी है, उनके लिए स्थानीय स्तर पर कार्यरत शिक्षक, शिक्षिकाएं, शिक्षामित्र और अनुदेशकों को जिम्मेदारी देकर प्रक्रिया पूरी कराने हैं।
विज्ञापन
विभाग ने इस कार्य को अहम बताते हुए कहा है कि इसकी समीक्षा प्रतिदिन मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) करेंगी। ऐसे में सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।