फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Furniture shopkeeper dies after being hit by an e-rickshaw, chaos ensues

Pratapgarh News: ई-रिक्शा की टक्कर से फर्नीचर दुकानदार की मौत, कोहराम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Furniture shopkeeper dies after being hit by an e-rickshaw, chaos ensues
नवाबगंज के हिनांहू गांव में ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार फर्नीचर दुकानदार की मौत हो गई। सूचना मिलते ही रोते बिलखते परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नवाबगंज के सोनामऊ निवासी 30 वर्षीय आशीष विश्वकर्मा जगरूप नगर में फर्नीचर की दुकान खोल रखा था। शनिवार सुबह 11 बजे दुकान बंद कर बाइक से आलापुर बाजार जा रहा था। नवाबगंज के हिनांहू अंडरपास के पास तेज रफ्तार ई रिक्शा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। आशीष बाइक लेकर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी कालाकांकर में पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति की मौत से पत्नी अर्चना रो-रोकर बेहाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेजा है। इधर घटना के बाद ई रिक्शा चालक फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ कुंडा अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed