सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Gomti Global Academy captured the title

Pratapgarh News: गोमती ग्लोबल एकेडमी ने खिताब पर जमाया कब्जा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
Gomti Global Academy captured the title
विज्ञापन
शहर के मीराभवन स्थित स्टेडियम में मंगलवार को राइजिंग स्टार कप अंडर-13 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गोमती ग्लोबल एकेडमी और आनंदवन के बीच खेला गया। गोमती ग्लोबल एकेडमी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 210 रनों का स्कोर खड़ा किया।

वर्धमान ने 65 व अयान और आयुष ने 45- 45 रनों का योगदान दिया। आनंदवन के श्रीकृष्ण ने दो और विनीत ने तीन विकेट चटकाए। जवाब में आनंदवन की टीम 18 ओवर में 189 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। रुद्रेश ने 65, आकाश ने 45 रन व श्रीकृष्ण ने 32 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोमती ग्लोबल एकेडमी के गौरव व यश तिवारी ने तीन-तीन विकेट लिए। श्रीकृष्ण को मैन ऑफ द मैच चुना गया। निर्णायक कुणाल एवं आदर्श दुबे रहे। पूर्व रणजी खिलाड़ी आदित्य शुक्ला ने विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान सचिन शुक्ला, दुर्गेश तिवारी, विक्रम सिंह, निखिल राणा, जय प्रकाश, बुद्ध प्रकाश, रितिक श्रीवास्तव व मनीष मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed