सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Group misdeed of married woman her condition critical

Pratapgarh: जमीन के विवाद में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में डाल दिया डंडा, हालत गंभीर

अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 04 Apr 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
सार

अंतू थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार को विवादित जमीन पर निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ। जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद भी हुआ था। बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे एक पक्ष की महिला घर के पीछे गई थी, तभी वारदात को अंजाम दिया गया।

Group misdeed of married woman her condition critical
rape demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

अंतू थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के पीछे गई विवाहिता से कुछ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसके गुप्तांग में डंडा भी डाला। हालांकि पुलिस सामूहिक दुष्कर्म की बात से इनकार करते हुए केवल मारपीट का दावा कर रही है।

loader
Trending Videos

अंतू थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार को विवादित जमीन पर निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ। जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद भी हुआ था। बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे एक पक्ष की महिला घर के पीछे गई थी। उसके पति का आरोप है कि चार लोगों ने उसकी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके गुप्तांग में डंडा भी डाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


खोजबीन के दौरान उसकी चीख सुनकर वह दौड़ा तो आरोपी भाग निकले। पीड़िता के गुप्तांग से अधिक रक्तश्राव हो रहा था। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस को सूचना देने के बाद उसे महिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक उसका उपचार कर रहे हैं। पीड़िता के परिवार के लोगों का आरोप है कि सांसद संगमलाल गुप्ता बुधवार को गांव में आए। दूसरे पक्ष के लोगों की मदद करते हुए निर्माण कराने लगे।

सांसद पर संरक्षण देने का लगाया आरोप
विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने काम बंद कराते हुए दोनों पक्षों को थाने लाकर बैठा दिया। इसके बाद विवादित जमीन पर फिर निर्माण कराया जाने लगा। सांसद के प्रभाव में पुलिस उनकी कोई मदद करने को तैयार नहीं हुई। सांसद के प्रतिनिधि अभिषेक पांडेय ने तो यहां तक कह दिया कि जितनी ताकत लगानी हो, लगा लो। काम बंद नहीं होगा। अंतू थानाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह ने बताया कि मामला जमीन के विवाद का है। सामूहिक दुष्कर्म की बात गलत है। मारपीट की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed