फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   House demolished with JCB, Pradhan and ten others detained

Pratapgarh News: जेसीबी से ढहाया घर, प्रधान समेत दस लोग हिरासत में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
House demolished with JCB, Pradhan and ten others detained
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रमईपुर दिशिनी में प्रधान ने साथियों के साथ पड़ोसी का घर जेसीबी से ढहा दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने प्रधान समेत दस लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

रमईपुर दिशिनी निवासी डॉ. जर्नादन मिश्रा निजी चिकित्सक हैं। पुलिस को तहरीर देकर बताया कि भूमिधरी जमीन पर मकान बना। घर के पीछे की जमीन का बैनामा प्रधान इंद्रधर दुबे ने लिया है। जमीन के आगे मकान आने से प्रधान से रंजिश चल रही थी। आरोप है कि शनिवार की रात करीब आठ बजे प्रधान अपने साथियों के साथ जेसीबी लेकर पहुंचा।
विज्ञापन

घर से पृथ्वीगंज चौकी महज 50 मीटर की दूरी पर है। शोर मचाने पर भी एक भी सिपाही मौके पर नहीं पहुंचे। हंगामा करते हुए प्रधान ने जेसीबी से घर ढहा दिया। घटना की जानकारी पर पट्टी कोतवाली से फोर्स मौके पर पहुंची। प्रधान इंद्रधर दुबे समेत दस लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली आई। सीओ पट्टी मनोज रघुवंशी ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची थी। पूछताछ के लिए लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed