फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Inspect CHC and PHC and remove deficiencies: DM

सीएचसी और पीएचसी का निरीक्षण कर कमियां करें दूर : डीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Inspect CHC and PHC and remove deficiencies: DM
डीएम अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में शनिवार को कैंप कार्यालय सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि सीएचसी, पीएचसी और हेल्थ वेलनेस सेंटर का नियमित निरीक्षण किया जाए। जहां पर व्यवस्थाओं में कमी है, उसे तत्काल सुधारा जाए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि अस्पतालों में आवश्यक उपकरण, दवाएं और सामग्री की तत्काल खरीद की जाए। डीएम ने जननी सुरक्षा योजना एवं आयुष्मान योजना के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को निर्देश दिए। कहा कि जिले में संचालित सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों को प्राथमिकता के साथ प्रभावी रूप से लागू किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।
विज्ञापन

उन्होंने आयुष्मान गोल्डन कार्ड एवं जननी सुरक्षा योजना की प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए। डीएम ने अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, संस्थागत प्रसव, नवजात शिशु एवं मातृ टीकाकरण, आशा कार्यकर्ताओं की रिपोर्टिंग व भुगतान, नियमित टीकाकरण समेत अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ राम मोहन मीणा, डीडीओ संतोष कुमार सिंह समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed