फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Integrated rescue system will be ready, help will be available with one click

Pratapgarh News: तैयार होगी एकीकृत बचाव प्रणाली, एक क्लिक से मिलेगी मदद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Integrated rescue system will be ready, help will be available with one click
जिले में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जल्द ही एकीकृत बचाव प्रणाली तैयार की जाएगी। डीएम की निगरानी में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण पोर्टल तैयार करेगा। इस पोर्टल पर पुलिस, एंबुलेंस, दमकल, अस्पताल, सरकारी भवन समेत अन्य विवरण दर्ज होंगे। एक क्लिक से लोगों को बचाव संबंधी सभी जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के माध्यम से तैयार हो रहा पोर्टल इंडियन डिजास्टर रिसोर्स नेटवर्क (आईडीआरएम) की तर्ज पर काम करेगा। पोर्टल पर जिला स्तर पर उपलब्ध आपातकालीन संसाधनों जैसे एंबलेंस, क्रेन, गैस कटर, दवाइयां, गोताखोर समेत अन्य संसाधनों का विस्तृत डेटाबेस मौजूद रहेगा।
विज्ञापन

जिला आपदा विशेष अनुपम शेखर तिवारी ने बताया कि आपदा के समय बचाव के लिए कई प्रकार की आवश्यकताएं होती हैं। इसके लिए सबसे पहले तहसीलवार जिले के मानचित्र का अध्ययन किया जा रहा है। तहसीलवार जनसंख्या, क्षेत्रफल, स्थानीय स्तर पर अस्पताल, चिकित्सकों की संख्या, एंबुलेंस, सरकारी भवन, स्कूलों की संख्या, दमकल समेत अन्य विवरणों को संग्रहीत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्टल पर सभी विभागों का डेटाबेस तैयार किया जाएगा ताकि आपातकालीन स्थिति में मौजूद संसाधनों को प्रयोग किया जा सके। साथ ही जनहानि समेत अन्य नुकसान को रोक जा सके।

वर्जन:-
जिले में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एकीकृत बचाव प्रणाली को तैयार किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। पोर्टल पर सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी। जरूरत पड़ने पर इनका प्रयोग कर नुकसान को कम किया जा सके।
अभिषेक पांडेय, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed