सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Jewellery worth lakhs stolen after breaking the cupboard locker, police investigating the matter

Pratapgarh : आलमारी का लॉकर तोड़कर लाखों के गहने चोरी, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 11 May 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
सार

किराएदार दंपती ने मकान मालिक का ही घर ही खंगाल लिया। करीब दो लाख रुपये के जेवरात और नकदी लेकर आरोपी फरार हो गया। पीड़ित का आरोप है कि एसपी के आदेश के बाद भी कोतवाली पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने को तैयार नहीं है।

Jewellery worth lakhs stolen after breaking the cupboard locker, police investigating the matter
प्रतापगढ़ के चिलबिला में चोरी की जानकारी देती महिला। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार

किराएदार दंपती ने मकान मालिक का ही घर ही खंगाल लिया। करीब दो लाख रुपये के जेवरात और नकदी लेकर आरोपी फरार हो गया। पीड़ित का आरोप है कि एसपी के आदेश के बाद भी कोतवाली पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने को तैयार नहीं है।

Trending Videos


नगर कोतवाली क्षेत्र के चिलबिला की प्रेमबदा सिंह ने बताया कि 30 अप्रैल को परिवार के साथ लखनऊ गई थी। पांच मई को घर पहुंचने पर आलमारी का ताला टूटा मिला। घर का सारा सामान बिखरा था। आलमारी में रखे करीब दो लाख रुपये के जेवरात और नकदी भी नहीं मिली। शक होने पर प्रेमबदा ने किराएदार महिला से चोरी के संबंध में जानकारी की। महिला ने पति के साथ चोरी की घटना कारित करने की बात स्वीकार की। पति की जानकारी करने पर महिला ने बताया कि वह सारा सामान लेकर आजमगढ़ गए। फोन पर युवक ने सामान वापस करने की स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पहुंचने पर सामान लाने के लिए वाहन मांगा। मकान मालिक ने वाहन भी उपलब्ध करा दिया। बावजूद इसके युवक सामान लेने आजमगढ़ नहीं गया। शिकायत करने पर पहुंची चिलबिला चौकी पुलिस युवक को हिरासत में लेकर चौकी आई। पूछताछ के बाद पुलिस ने युवक को छोड़ दिया। आरोप है कि मौका पाकर युवक भाग निकला। शिकायत के बाद एसपी ने प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। प्रेमबदा सिंह का आरोप है कि एसपी के आदेश के बाद भी पुलिस प्राथमिकी दर्ज नहीं कर रही है।

मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। - प्रशांत राज, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed