फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Lights remained off for five hours, people worried

Pratapgarh News: पांच घंटे बत्ती रही गुल, लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Lights remained off for five hours, people worried
हाईटेंशन लाइन ब्रेकडाउन एवं मरम्मतीकरण का काम शुक्रवार को पांच हजार की आबादी पर भारी पड़ा। दहिलामऊ और रूपापुर उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को अघोषित बिजली कटौती की वजह से करीब पांच घंटे तक उमस भरी गर्मी के कारण परेशान होना पड़ा। रूपापुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गोपालापुर फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 11 से शाम चार बजे तक बाधित रही। दहिलामऊ उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति शाम चार से पांच बजे तक बाधित रही। जिस कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के मुताबिक दिन में छह से सात बार बिजली गुल हुई। अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि सभी उपकेंद्रों के जेई को रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed