फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mandhata... thirst is quenched here not with sweet but with salty water

Pratapgarh News: मानधाता... मीठे नहीं यहां खारे पानी से बुझ रही प्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Mandhata... thirst is quenched here not with sweet but with salty water
मानधाता के मदईपुर में हैंडपंप से पानी लेतीं महिलाएं। संवाद
ब्लॉक की 20 ग्राम पंचायतों में पानी का संकट है। भीषण गर्मी में 40 हजार की आबादी रोजाना पीने के पानी के लिए जूझ रही है। यहां के कई गांवों के हैंडपंप भूगर्ग जलस्तर नीचे खिसकने की वजह से पानी देना बंद कर चुके हैं। जिन हैंडपंपों से पानी आ रहा है, वह भी खारा है। यहां लोग की प्यास मीठे नहीं खारे पानी से बुझ रही है।
विज्ञापन

भूगर्भ जलस्तर करीब 120 फीट नीचे पहुंचने की वजह से जिला प्रशासन ने ब्लॉक में हैंडपंपों की बोरिंग पर रोक लगाई है। क्षेत्र के जगईपुर, मदईपुर, पुरेला, बरसंडा, नौवापुर समेत 20 ग्राम पंचायतों में पीने के पानी की किल्लत है।
विज्ञापन

जगईपुर के रमेश कुमार और शिव कुमार ने बताया कि सालों से पीने के पानी समस्या है। गांव के किनारे लगे हैंडपंप से पानी भरना पड़ता है। गुडरू के रामदेव, बालकिशन ने बताया कि गांव में कई हैंडपंप खराब हैं। जलस्तर नीचे होने के कारण पानी नहीं निकलता है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। धूप में लोगों आधा किमी दूर से पानी लाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट:-
जलस्तर नीचे है। गांव में हैंडपंप पानी नहीं दे रहा है। शिकायत के बाद भी हैंडपंप को रीबोर नहीं किया गया।
- कमलेश विश्वकर्मा, पुरेला
.....
गांव में सालों से पीने के पानी की समस्या है। एक किमी दूर से पानी भरकर लाना पड़ता है। गर्मी में सबसे ज्यादा दिक्कत होती है।
- सागर सिंह, बिलौली
.........
वर्जन:-

शिकायतें मिलने पर हैंडपंपों की मरम्मत कराई जाती है। क्रिटिकल जोन में होने के कारण ब्लॉक में जलस्तर काफी नीचे है। कुछ क्षेत्रों में पानी की टंकियों का निर्माण हो रहा है। इससे जल्द ही पेयजल की आपूर्ति कराई जाएगी।


विमल कुमार श्रीवास्तव, बीडीओ
इनसेट:-
मानधाता ब्लॉक की आबादी- करीब आठ लाख
- ब्लॉक में कुल ग्राम पंचायतें- 71
- पेयजल संकट वाली ग्राम पंचायतें-20
-प्रभावित ग्रामीणों की संख्या- करीब 40 हजार

मानधाता के मदईपुर में हैंडपंप से पानी लेतीं महिलाएं। संवाद

मानधाता के मदईपुर में हैंडपंप से पानी लेतीं महिलाएं। संवाद

मानधाता के मदईपुर में हैंडपंप से पानी लेतीं महिलाएं। संवाद

मानधाता के मदईपुर में हैंडपंप से पानी लेतीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed