{"_id":"6a19cde8935888342408e527","slug":"marginal-dams-and-check-dams-will-be-built-in-four-blocks-at-a-cost-of-rs-15-crore-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-169115-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: चार ब्लाॅकों में डेढ़ करोड़ से बनेंगे मार्जिनल बांध व चेकडैम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: चार ब्लाॅकों में डेढ़ करोड़ से बनेंगे मार्जिनल बांध व चेकडैम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पं. दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना के तहत जिले के शिवगढ़, सांगीपुर, लक्ष्मणपुर व लालगंज ब्लाॅक में मार्जिनल बांध और चेकडैम बनाए जाएंगे। सई नदी के किनारे वाले चयनित गांवों के 600 हेक्टेयर क्षेत्रफल में डेढ़ करोड़ रुपये से निर्माण कार्य होंगे। इससे खेती आसान होगी। सिंचाई की व्यवस्था दुरुस्त होगी और किसान समृद्ध होंगे।
ढलान वाले खेतों का समतलीकरण कराया जाएगा। इससे किसान खेतों में पानी के बहाव को रोक सकेंगे। साथ ही फसलाें की पैदावार कर अपनी आर्थिक स्थिति काे बेहतर कर सकेंगे।
सभी चारों ब्लॉकों में अप्रैल से जून तक सर्वेक्षण कराया जाएगा। इसके बाद चिह्नित स्थलों पर मार्जिनल बांध व चेकडैम बनाए जाएंगे। जिला भूमि सरंक्षण अधिकारी चमन सिंह ने बताया कि बंजर व असमतल भूमि को कृषि योग्य बनाने के लिए चार ब्लॉकों का चयन किया गया है। 600 हेक्टेयर क्षेत्रफल में डेढ़ करोड़ रुपये से बांध बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
कटान होगा कम, बढ़ेगी मिट्टी की क्षमता
चेकडैम बनने से सई नदी के किनारे वाले गांवों में कटान पर रोक लगेगी। साथ ही मिट्टी की गुणवत्ता को भी बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा। मिट्टी जांच कर उसके अनुसार उर्वरक का प्रयोग किया जाएगा। इसके लिए 12 कर्मचारियों की टीम को लगाया गया है। जो हर तीन महीने के अंतराल पर जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी।