फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Married woman's body found hanging from a noose

Pratapgarh News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from a noose
कंधई थाना क्षेत्र के महेशपुर में रविवार की सुबह करीब 11 बजे घर के अंदर फंदे से विवाहिता का शव लटकता देख परिजन सन्न रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

महेशपुर निवासी अभिनव विश्वकर्मा की शादी सात वर्ष पूर्व दिलीपपुर थाना क्षेत्र के राजकुमार विश्वकर्मा की बेटी रिंकी (32) के साथ हुई थी। दो दिन पूर्व वह अपने मायके से ससुराल आई थी। शनिवार की रात घरवालों को भोजन देकर कमरे में सोने चली गई। रविवार की सुबह किसी काम से राजकुमार घर से बाहर निकला। घर लौटने पर पत्नी को साड़ी के फंदे पर लटका देखा।
विज्ञापन

विवाहिता को नीचे उतारकर परिजन निजी अस्पताल ले गए। चिकित्सक ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। मृतका के दो बेटे अभिनव और अभिषेक है। जानकारी पर पहुंचे मायके वालों का भी रो-रोकर बुरा हाल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई शुरू की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
मनोज रघुवंशी, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed