सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Medical college has been without X-ray films for a month, causing distress to patients

Pratapgarh News: एक माह से मेडिकल कॉलेज के पास नहीं एक्सरे फिल्म, मरीज परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Medical college has been without X-ray films for a month, causing distress to patients
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के पुरुष अस्पताल में औसतन प्रतिदिन दो सौ मरीज एक्सरे जांच कराने के लिए आते हैं। मगर एक माह से मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग के पास एक्सरे फिल्म नहीं है। जिस कारण मरीजों को एक्सरे जांच कराने के लिए निजी सेंटर पर जाना पड़ता है। वहीं, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य ने बीते दिनों जल्द ही एक्सरे फिल्म की आपूर्ति की बात कही थी।
Trending Videos

एक्सरे फिल्म नहीं होने से मरीज व तीमारदार को फोन में फोटो लेकर चिकित्सक को दिखाना पड़ रहा है। जांच कराने आए गोपालापुर निवासी अशोक ने बताया कि हादसे में घायल हो गया था। अस्पताल में एक्सरे की फिल्म नहीं है। जिस कारण निजी सेंटर से एक्सरे जांच कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आमापुर निवासी मेवालाल ने बताया कि जांच के बाद मोबाइल पर फोटो खींचकर चिकित्सक को दिखाया। पुरुष अस्पताल के सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि एक्सरे फिल्म खत्म होने की जानकारी प्राचार्य को दी गई है। टेंडर की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही एक्सरे फिल्म की आपूर्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed