UP : बीजेपी को बाबर जनता पार्टी कहने पर आदित्य ठाकरे पर बरसे मंत्री नंदी, बयान को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
अयोध्या राम मंदिर में हुए कथित चढ़ावा चोरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता आदित्य ठाकरे के बयान पर पलटवार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या राम मंदिर में हुए कथित चढ़ावा चोरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता आदित्य ठाकरे के बयान पर पलटवार किया है। नंदी ने कहा कि आदित्य ठाकरे का जो बयान है वो दुर्भाग्यपूर्ण है। मंत्री ने कहा कि आदित्य ठाकरे और उनके पिता उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र की जनता ने नकार दिया है। कहा कि शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे ने हिंदुत्व की अलख जगाई थी, लेकिन उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे आज अपने स्वार्थ के लिए राम मंदिर पर सवाल उठाने वाले लोगों की ही गोद में जाकर बैठ गए हैं।
ठाकरे परिवार को विरासत साबित करने की नौबत
उन्होंने कहा कि आज आदित्य ठाकरे और उद्धव ठाकरे को यह साबित करना पड़ रहा है कि उनके पास बाला साहेब ठाकरे की विरासत है और वह बाला साहब ठाकरे के ही वंशज हैं। आज आदित्य ठाकरे और उद्धव ठाकरे को खुद को साबित करने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाने पड़ रहे हैं। कहा कि अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए आदित्य और उद्धव ठाकरे लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं, जिनका वास्तविक मुद्दों से कोई संबंध नहीं है।
आदित्य ठाकरे ने कहा था, बीजेपी अब बाबर जनता पार्टी बन गई है
आदित्य ठाकरे ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी और गड़बड़ियों को लेकर भाजपा पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि "बीजेपी अब बाबर जनता पार्टी बन गई है" और आरोप लगाया था कि पार्टी कथित चढ़ावा विवाद और नीट जैसे मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए समान नागरिक संहिता जैसे विषय उठा रही है।