फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Track doubling will start between Vishwanathgan

Pratapgarh News: अगस्त से विश्वनाथगंज-फाफामऊ के बीच शुरू होगा ट्रैक दोहरीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Track doubling will start between Vishwanathgan
अयोध्या से फाफामऊ रेलखंड पर ट्रैक दोहरीकरण का काम अब शुरू होने जा रहा है। रेलवे ने एक अगस्त से 35 किमी विश्वनाथगंज से फाफामऊ के बीच दोहरी लाइन बिछाने का निर्णय लिया है। पहले चरण में इसी खंड पर काम होगा। रेल अधिकारियों ने बताया कि दिसंबर तक यह कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद विश्वनाथगंज से कोहड़ौर के बीच ट्रैक बिछाया जाएगा। दोहरीकरण के बाद इस सेक्शन पर ट्रेनों की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे हो जाएगी। अभी सिंगल लाइन होने के कारण ट्रेनों को क्रॉसिंग के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। ट्रैक दोहरीकरण से प्रयागराज और अयोध्या व लखनऊ जाने वाले हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा। सफर का समय कम होगा और ट्रेनें समय से चलेंगी। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि दोहरीकरण के बाद इस रूट पर मालगाड़ियों और पैसेंजर ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed