फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The continuous criminal incidents have increased the concern of the people in Chilbila

Pratapgarh News: लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से चिलबिला में बढ़ी लोगों की चिंता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
The continuous criminal incidents have increased the concern of the people in Chilbila
शहर के चिलबिला इलाके में हाल के दिनों में कई आपराधिक वारदात हुए हैं। पिछले तीन माह के भीतर जानलेवा हमले, लूट, चोरी और मारपीट की 11 घटनाएं दर्ज की गईं। हालांकि, इन मामलों में पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के चिलबिला में लगातार बढ़ रहे अपराधों से लोगों में दहशत है। चिलबिला चौकी और चौराहे पर पुलिस की चौकसी के बावजूद घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। करीब 11 जून 2026 को एक ट्रैफिक सिपाही पर तलवार से हमला किया गया था। इस घटना में शामिल एक आरोपी को पुलिस आज तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है, जबकि एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

चिलबिला चौराहे पर बरातियों को सरेराह पीटा गया, जिस पर पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी की। चिलबिला चौकी क्षेत्र के गोड़े में बदमाशों ने एक वैवाहिक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस आज तक सीसीटीवी कैमरे का फुटेज ही खंगालती रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक ने लगातार चौकी प्रभारियों में फेरबदल किया है। पिछले एक साल के अंदर चार चौकी प्रभारी बदले जा चुके हैं। करीब 27 जून 2026 को भुलियापुर चौकी प्रभारी अंकित को चिलबिला चौकी की कमान सौंपी गई। इससे पहले चौकी प्रभारी लक्ष्मीकांत सेंगर को पुलिस लाइन भेजा गया था। एएसपी पूर्वी आलोक कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed