{"_id":"6a232a48588e66e2010fa08e","slug":"mohd-a-fraudster-with-two-passports-ayub-arrested-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-169650-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: दो पासपोर्ट रखने वाला जालसाज मो. अयूब गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: दो पासपोर्ट रखने वाला जालसाज मो. अयूब गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूटरचित दस्तावेजों की मदद से दो फर्जी पासपोर्ट जारी कराने वाले आरोपी मो. अयूब को पुलिस ने शुक्रवार को घर के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने सांगीपुर थाने में पासपोर्ट अधिनियम के साथ जालसाजी व धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, आरोपी के पास दोनों पासपोर्ट भी पुलिस ने बरामद किए हैं।
सांगीपुर के गोवर्धनपुर निवासी मो. अयूब ने जाली आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पास बुक व वोटर आईडी कार्ड की मदद से दो पासपोर्ट जारी कराए। दोनों पासपोर्ट में जन्मतिथि, जन्म स्थान, माता-पिता के नाम व निवास संबंधी विवरणों में भिन्नता मिली है।
यात्रा के दौरान एयरपोर्ट अथॉरिटी की जांच में मामला सामने आने पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। एसआई आदित्य पांडेय ने हमराहियों के साथ आरोपी अयूब को घर के पास मस्जिद के पास से दबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना व पासपोर्ट अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
इनसेट-
पुलिस सत्यापन पर भी सवाल
पासपोर्ट बनवाते समय स्थानीय पुलिस की ओर से सत्यापन किया जाता है। यह प्रक्रिया पासपोर्ट जारी होने से पहले व बाद में सुरक्षा कारणों से पूरी की जाती है। इससे व्यक्ति के पते और आपराधिक रिकॉर्ड की पुष्टि हो जाती है। बावजूद इसके पुलिस ने किस तरह से आरोपी अयूब का सत्यापन किया यह भी सवाल खड़े करता है। पुलिस ने कैसे दो जाली पासपोर्ट को सत्यापित किया।
वर्जन--
आरोपी ने अलग-अलग पते से पासपोर्ट बनवाए। इस वजह से आरोपी की जालसाजी पकड़ में नहीं आई। मामला संज्ञान में आने पर आरोपी की गिरफ्तारी की गई। - आशुतोष मिश्रा, सीओ लालगंज

वर्जन