सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Monsoon on the doorstep...cleaning of drains has not started

Pratapgarh News: दहलीज पर मानसून... नहीं शुरू हुई नालों की सफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Monsoon on the doorstep...cleaning of drains has not started
आजाद नगर ​स्थित नाला। संवाद
विज्ञापन
भीषण गर्मी के बाद बादलों ने आसमान में डेरा डालकर मानसून की दस्तक का एहसास कराना शुरू कर दिया है। बावजूद इसके अब तक शहरी क्षेत्र के नालों की साफ-सफाई नहीं कराई गई है। वहीं, अफसरों का दावा है कि शहर में नालों की सफाई कराई जा रही है। मानसून से पहले नालों को साफ कर लिया जाएगा।

बीते साल सात फरवरी से इस साल सात फरवरी के बीच में नगर पालिका ने शहर को सजाने-संवारने में करीब 43.01 करोड़ रुपये रुपये का बजट खर्च किया है। लगभग 14.71 करोड़ रुपये के शेष बजट से विकास कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका का दावा है कि विस्तारित क्षेत्रों में बिजली, जल निकासी को नाले-नालियों का निर्माण व शुद्ध पेयजल की उपलब्धता को प्राथमिकता दी गई है। आमतौर पर अप्रैल से मई माह के बीच नालों और नालियों की साफ-सफाई करा ली जाती है ताकि जलभराव की समस्या से शहरियों को परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन
Trending Videos

सूत्रों के मुताबिक, नगर पालिका क्षेत्र के 46 किमी लंबे नाले व नालियों की साफ-सफाई का काम समय पर पूरा नहीं किया गया है। वर्ष 2025 में भी लापरवाही के चलते नाले और नालियों की साफ-सफाई न कराने से जलभराव की समस्या ने लोगों को परेशान किया था। मजबूरी में दोबारा साफ-सफाई करानी पड़ी। इस बार के हालात भी पिछले साल जैसे ही हैं।
वर्जन-
अभियान चलाकर नालों और नालियों की साफ-सफाई कराई जा रही है। लगभग 70 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। पखवाड़े भर के अंदर शेष कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा।
संतोष कुमार, सफाई निरीक्षक, नगर पालिका।

आजाद नगर स्थित नाला। संवाद

आजाद नगर स्थित नाला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed