{"_id":"6a4ea811340d11ccd20890a0","slug":"nephew-arrested-for-burglary-at-home-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-172297-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: घर में चोरी का आरोपी भतीजा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: घर में चोरी का आरोपी भतीजा गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के रामपुर खागल में चाचा के बंद मकान को भतीजा ही दोस्त के साथ खंगाल ले गया। आरोपी मनीष शर्मा को पुलिस ने पृथ्वीगंज बाजार से बुधवार को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, बंद मकान का ताला तोड़कर बदमाश आभूषण के साथ गृहस्थी का सामान चोरी कर फरार हो गए थे। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही थी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि रामपुर खागल में अपने चाचा के घर में दोस्त अंकुश के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। अनाज, बर्तन व सिलिंडर फेरी वाले के हाथों बेच दिया। आभूषणों को सूरत ले जाकर बेचा था। घर से चोरी साइकिल को एक दुकानदार को बेचा था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की साइकिल बरामद किया है।
वर्जन-
एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश पुलिस टीम कर रही है।
मनोज रघुवंशी, सीओ पट्टी।