{"_id":"69582791e5ab242c2f014158","slug":"nine-trains-will-go-to-phaphamau-station-for-18-days-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-155790-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: 18 दिनों तक फाफामऊ स्टेशन जाएंगी नौ ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: 18 दिनों तक फाफामऊ स्टेशन जाएंगी नौ ट्रेनें
विज्ञापन
विज्ञापन
माघ मेला के प्रमुख स्नान पर्वों के एक दिन पहले और एक दिन बाद तक नौ ट्रेनें प्रयाग न जाकर फाफामऊ रेलवे स्टेशन पर ही रुकेंगी। इन ट्रेनों का संचालन भी फाफामऊ से ही किया जाएगा। इससे स्नानार्थियों को परेशान होना पड़ सकता है। फाफामऊ में ट्रेन से उतरने के बाद स्नानार्थियों को माघ मेला क्षेत्र तक पहुंचने के लिए बस व ऑटो का सहारा लेना पड़ेगा।
स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी की ओर से नया आदेश आया है। उन्होंने बताया कि माघ मेला में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने दो से चार और 13 से 15 व 17 से 19 जनवरी को मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़ जंक्शन, कुंडा हरनामगंज स्टेशन होकर गुजरने वाली ट्रेनों को फाफामऊ जंक्शन पर रोकने का आदेश दिया है।
फाफामऊ से ही इन ट्रेनों का संचालन भी किया जाएगा। बताया कि 22 से 24 और 31 जनवरी से दो फरवरी व 14 से 16 फरवरी तक ट्रेनें फाफामऊ से संचालित होंगी। मनवर संगम एक्सप्रेस, सरयू एक्सप्रेस, प्रयागराज संगम पैसेंजर, प्रयागराज संगम एक्सप्रेस, प्रयागराज-अयोध्या मेमू, प्रयागराज संगम इंटरसिटी, गंगा गोमती एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस, कानपुर-प्रयागराज संगम पैसेंजर ट्रेन का संचालन फाफामऊ रेलवे स्टेशन से होगा।
Trending Videos