फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Paddy nurseries are drying up due to the lack of water in the Sharda Canal.

Pratapgarh News: शारदा नहर में पानी नहीं होने से सूख रही धान की नर्सरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Paddy nurseries are drying up due to the lack of water in the Sharda Canal.
नहर की साफ-सफाई नहीं होने के कारण पिछले पांच माह से पानी नहीं छोड़ा जा सका है। नहर में जलापूर्ति न होने से धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। शारदा सहायक नहर का महुली से दिलीपपुर के रतनमई तक विस्तार है। करीब 12 से अधिक गांव के किसान नहर के पानी से खेतों की सिंचाई करते हैं। खेतों में धान की नर्सरी तैयार हो गई लेकिन नहर में पानी नहीं छोड़ा गया है। खभोर, पिपरी खालसा, सराय गनई, गनईडीह, गांगपाटी, रसोईया, रतन मई, द्वारिकापुर व दिलीपपुर के किसान नहर में पानी न आने से चिंतित हैं। किसान हरिओम मिश्रा ने बताया कि जेई ने जुलाई के प्रथम सप्ताह में पानी छोड़े जाने की बात कही है। पारस नाथ मिश्र ने बताया कि धान की नर्सरी सिंचाई के अभाव में सूख रही है। एक्सईएन आशुतोष सारस्वत ने बताया कि नहर में पानी छोड़ने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed