सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Passenger dies after being crushed under a trolley.

Pratapgarh News: ट्राॅली के नीचे दबकर ट्रैक्टर चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Passenger dies after being crushed under a trolley.
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली का प्रेशर ठीक करते समय 18 वर्षीय चालक ट्रॉली के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। इस दाैरान उसकी माैत हो गई।

उदयपुर थाना के सेमरा गांव निवासी सुशील रैदास (18) मंगलवार रात करीब 11 बजे ट्रैक्टर से मिट्टी की ढुलाई कर रहे थे। मिट्टी खाली करने के दौरान प्रेशर ट्रॉली ऊपर ही अटक गई। चालक सुशील नीचे उतरकर ट्राली का प्रेशर ठीक करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान अचानक ट्रॉली नीचे आ गिरी और वह उसके चपेट में आ गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल सुशील को परिजन तत्काल सीएचसी सांगीपुर ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सुशील तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दोनों बड़े भाई मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी करने लगी। लेकिन परिजनों और ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।

थानाध्यक्ष दीप नारायण ने बताया कि परिजनों की सहमति न मिलने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed