{"_id":"6a4154133681a0b98b070a0a","slug":"people-distressed-by-unscheduled-power-cuts-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-171551-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: अघोषित बिजली कटौती से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: अघोषित बिजली कटौती से लोग बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरी क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। 24 घंटे का दावा करने वाले विद्युत निगम 10 घंटे भी बिजली आपूर्ति नहीं कर पा रहा है।
भीषण गर्मी में उमस के कारण लोगों का हाल बेहाल है। बिजली की अनियमित आपूर्ति को लेकर शहरियों में विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। शहरियों का आरोप है कि 24 घंटे में मुश्किल से आठ से दस घंटे ही बिजली मिल रही है। इस दौरान भी कई बार ट्रिपिंग होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
बिजली की आंख-मिचौली के कारण घरों में पंखे और कूलर बंद पड़े रहते हैं। इससे दिन और रात दोनों समय लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। रविवार को बाबागंज उपकेंद्र के अजीत नगर, पड़ाव वार्ड, सदर बाजार, सिप्तैन रोड, बेगमवार्ड में सुबह छह बजे से बिजली कटौती की गई। यही हाल दहिलामऊ उपकेंद्र का रहा।
विज्ञापन
भुपियामऊ के साथ रूपापुर उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। अजीत नगर के रामलखन श्रीवास्तव ने बताया कि दिन में किसी तरह लोग बिना बिजली के काम चला लेते हैं, लेकिन रात में बिजली कटौती से दिक्कत होती है। स्टेशन रोड निवासी रूपेश तिवारी ने बताया कि कई बार विभाग के उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया जा चुका है लेकिन बिजली आपूर्ति में कोई सुधार नहीं किया जा रहा है।
लोकल फॉल्ट होने पर ही मरम्मत के लिए बिजली कटौती की जाती है। 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए उपकेंद्रों के जेई को निर्देश दिया गया है।
छैल बिहारी, अधीक्षण अभियंता