{"_id":"6a187d600be053d1de05b04d","slug":"pipeline-broken-due-to-drain-construction-water-filled-on-footpath-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-168983-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: नाला निर्माण के चलते टूटी पाइपलाइन, फुटपाथ पर भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: नाला निर्माण के चलते टूटी पाइपलाइन, फुटपाथ पर भरा पानी
विज्ञापन
प्रयागराज अयोध्या राजमार्ग बाबागंज में दुकानों के सामने भरा टूटी पाइप लाइन से निकल रहा पानी। सं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज-अयोध्या हाईवे स्थित शहर के बाबागंज न्यू कॉलोनी मोड़ पर नाला निर्माण के दौरान पेयजल आपूर्ति के लिए बिछाई गई पाइपलाइन टूट गई। हाईवे व आसपास की कई दुकानों के सामने गंदा पानी भर गया। बीते कई दिनों से टूटे पाइप का पानी बह रहा है लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। वहीं, दुकानदार व स्थानीय परेशान हैं।
बाबागंज के व्यापारी पंकज केसरवानी ने बताया कि कई दिनों से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। दुकान के सामने पानी भरा होने के कारण ग्राहक नहीं आते हैं।
व्यापारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि पेयजल आपूर्ति की पाइपलाइन टूटने के कारण दुकान के भीतर पानी आ गया है। सप्ताह भर से सैकड़ों लोग परेशानी झेल रहे हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।
स्थानीय निवासी शशि शुक्ला ने बताया कि हाईवे के किनारे गहरा गड्ढा बन गया है। जिस कारण हादसे का अंदेशा बढ़ गया है। एक्सईएन विकास सिंह ने बताया कि जल्द ही टूटी हुई पाइपलाइन की मरम्मत कराई जाएगी।