बस्ती में मंगलवार से शुरू हुई प्रदेश स्तरीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जिले की बालक व बालिका टीम रवाना हुई। प्रतियोगिता में प्रदेश के बालक वर्ग की 40 व बालिका वर्ग की 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता सात मई तक चलेगी। जिले के बालक वर्ग की टीम को ग्रुप सी में शामिल किया गया है। जबकि बालिका वर्ग की टीम को ग्रुप जी में स्थान मिला है।
बालक वर्ग में अंशुल विश्वकर्मा, आसू, आकाश, विवेक, अनुभव, शनि शर्मा, प्राजेश सिंह, पीयूष उमर, अर्पित शर्मा, अभय वर्मा, सुमित विश्वकर्मा व ऋषभ शामिल हैं।
बालिका वर्ग की टीम में नंदनी, आकांक्षा, श्रीजिता, राखी देवी, पायल, शिक्षा, कृष्णा, अलशबा, जसमीन बानो, ज्योति, अंशिका व वेदिका को जगह दी गई है। टीम के साथ मैनेजर दिव्या पांडेय और कोच काजल वर्मा बस्ती पहुंची हैं। खो-खो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रामकुमार सिंह ने बताया कि जिले के खिलाड़ी बुधवार को अपने मैच की शुरुआत करेंगे।