{"_id":"69989b28e70c64f60e0ba268","slug":"playing-with-health-the-business-of-substandard-oil-and-spices-is-going-on-pratapgarh-news-c-3-ald1030-827802-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सेहत से खिलवाड़, अधोमानक तेल और मसालों का चल रहा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सेहत से खिलवाड़, अधोमानक तेल और मसालों का चल रहा कारोबार
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के बाजारों में अधोमानक तेल, मसालों की आपूर्ति धड़ल्ले से की जा रही है। बाजारों में बिक रहे हल्दी, मिर्च, धनिया व अन्य पिसे मसालों के नमूने सुरक्षा मानक पर खरे नहीं मिल रहे हैं। इसका सीधा असर उपभोक्ताओं के सेहत पर पड़ेगा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने छापा मारकर कारोबारियों पर नकेल कसने की तैयारी शुरू करने का दावा किया जा रहा है।
एक अप्रैल 2025 से अब तक कई तेल व मसालों की गुणवत्ता जांच में खराब मिली है। अप्रैल 2025 में पट्टी में दो दुकानों से डिब्बाबंद सरसों के तेल का नमूना गुणवत्ता में फेल हो चुका है। मई 2025 में रानीगंज की दो दुकान से रिफाइंड सोयाबीन तेल का नमूना अधोमानक मिला। अक्तूबर में कटरा गुलाब सिंह बाजार की दुकान पर छापेमारी के दौरान बिक्री हो रहे सरसो का तेल भी मानक पर खरा नहीं मिला। जेठवारा और पट्टी के बाजार की दो दुकानों का रिफाइंड तेल भी अधोमानक मिल चुका है। शहर के माधोगंज महुली व चिलबिला में घी का नमूना भी फेल चुका है। 19 जनवरी 2026 को संग्रामगढ़ बाजार की एक दुकान से हल्दी का नमूना अधोमानक मिला है।
वर्जन--
होली के पर्व को देखते हुए छह सदस्यीय टीम तहसील क्षेत्रों की प्रमुख बाजारों में भ्रमण कर नमूना संग्रहित करेगी। असुरक्षित खाद्य पदार्थों की खरीदारी के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।
अजय तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी
इनसेट-
साल भर चलता है मसालों का कारोबार
सहालग में तेल और मसालों की मांग अधिक बढ़ जाती है। चर्चा है कि गोरखपुर, कानपुर, फतेहपुर और प्रयागराज की मंडियो से कच्चे मसाले आते हैं। जिले में मिलावट कर पैकेट तैयार किए जाते हैं। नामी कंपनियों के नाम पर भी मिस ब्राडिंग का काम करने से कारोबारी पीछे नहीं हट रहे हैं। जिले में छोटी-छोटी अवैध इकाइयां संचालित हैं। मिर्च पाउडर में पपीते के बीज और चावल पाउडर और हल्दी में केमिकल डालकर मसाला तैयार किया जा रहा है।
तेल मसाले के 10 नमूने हो चुके हैं फेल, पांच लाख लगा जुर्माना
साल भर के भीतर तेल व मसाले के करीब 53 नमूने लिए गए। 30 सैंपल की रिपोर्ट आई है। जांच में तेल व मसाले के 10 नमूना फेल हुए हैं। उन पर पांच लाख का जुर्माना भी लगाया गया है।
Trending Videos

वर्जन