फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Police caught MD worth one crore, five smugglers arrested

Pratapgarh News: एक करोड़ की एमडी पुलिस ने पकड़ी, पांच तस्कर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Police caught MD worth one crore, five smugglers arrested
आसपुर देवसरा और स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर रविवार की रात सैफाबाद-मुरैनी मार्ग से एक करोड़ रुपये की कीमत की 202.31 किग्रा एमडी ( मिथाइलीन डाइऑक्सीमेथा फेटामाइन) ड्रग्स के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास बरामद कार व बिना नंबर प्लेट की बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नशीले पदार्थ को बिक्री के लिए ले जा रहे थे। आरोपी आनंद मिश्रा व मंजीत मिश्रा अपने अन्य साथियों कुशु मिश्रा व छोटू मिश्रा के साथ एमडी का कारोबार करते थे।
विज्ञापन

रविवार को गिरफ्तार आरोपी आसपुर देवसरा के सौराई निवासी आनंद मिश्रा के खिलाफ सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ जिले में छह प्राथमिकी दर्ज हैं। जौनपुर के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के लच्छीपट्टी निवासी दिव्यांशु दुबे उर्फ गब्बर के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित तीन प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपुर देवसरा के औंगापुर निवासी आलोक शुक्ला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित दो प्राथमिकी दर्ज है। लखनीपुर निवासी मंजीत मिश्रा के खिलाफ दो और जौनपुर के लच्छीपट्टी निवासी सूरज दुबे उर्फ दीपेश के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज है। गिरफ्तार आरोपियों को सोमवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया।

कुशु का भाई भी एमडी तस्करी में है जेल में
पांचों आरोपी कुशु मिश्रा व छोटू मिश्रा के साथ तस्करी का काम करते थे। कुशु और छोटू का पूर्व में भी लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। कुशु मिश्रा का बड़ा भाई लवी मिश्रा भी नशीला पदार्थ बेचने की वजह से जेल में है।
वर्जन-
नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। कारोबार से जुड़े दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
दीपक भूकर, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed