{"_id":"6a31914bbddddc7af2078d7b","slug":"pratapgarh-news-crime-news-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-170499-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: प्रॉपर्टी डीलर से 35.52 लाख की साइबर ठगी, शुरू हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: प्रॉपर्टी डीलर से 35.52 लाख की साइबर ठगी, शुरू हुई जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बैंक खाते की ई-केवाईसी अपडेट करने के नाम पर साइबर ठगों ने प्रॉपर्टी डीलर के खाते से 35.52 लाख रुपये उड़ा दिए। बताया गया करीब 37 बैंक खातों में साइबर ठगी की धनराशि का ट्रांजेक्शन किया गया। प्रभारी पुलिस अधीक्षक के आदेश पर साइबर सेल टीम ने जांच शुरू कर दी है।
मानधाता के ढेमा निवासी प्रॉपर्टी डीलर वीरेंद्र विक्रम सिंह का बंधन बैंक में खाता है। पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में प्रॉपर्टी डीलर ने बताया कि अप्रैल से उनके मोबाइल नंबर पर अज्ञात लोग लगातार कॉल कर रहे थे।
बताया कि बंधन बैंक के अलावा उनका दूसरे बैंकों में भी उनका खाता है। हर बार ई-केवाईसी अपडेट करने की बात की जा रही थी। अज्ञात नंबरों से कॉल करने वाले अज्ञात व्यक्ति खुद को बैंक अधिकारी बताकर जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
ई-केवाईसी अपडेट करने के नाम पर ओटीपी पूछा। ओटीपी बताने के बाद मामला संदिग्ध लगने पर 12 जून को बंधन बैंक से खाता का विवरण निकलवाया तो 35.52 लाख का ट्रांजेक्शन 37 से ज्यादा बैंक खातों में होने की जानकारी हुई।
साइबर ठगी का शिकार होने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की। वहीं, बैंक प्रबंधक ने खाते के ट्रांजेक्शन पर रोक लगा दी है। मंगलवार को प्रॉपर्टी डीलर ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।