सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh News: Crisis in hotels and restaurants, supply of commercial cylinders stopped

Pratapgarh News : होटल-रेस्टोरेंट पर संकट, व्यावसायिक सिलिंडर की सप्लाई बंद

संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 11 Mar 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
सार

जिले में व्यावसायिक सिलिंडर की सप्लाई बंद हो गई है। जिस कारण सैंकड़ों होटल, रेस्टोरेंट व ढाबा संचालकों पर संकट आ गया है। ईरान-इस्राइल और अमेरिका युद्ध से पैदा हुए संकट से व्यापार प्रभावित हो रहा है।

Pratapgarh News: Crisis in hotels and restaurants, supply of commercial cylinders stopped
LPG Gas - फोटो : Adobe Stock
web -
विज्ञापन

विस्तार

जिले में व्यावसायिक सिलिंडर की सप्लाई बंद हो गई है। जिस कारण सैंकड़ों होटल, रेस्टोरेंट व ढाबा संचालकों पर संकट आ गया है। ईरान-इस्राइल और अमेरिका युद्ध से पैदा हुए संकट से व्यापार प्रभावित हो रहा है। संकट से निपटने के लिए होटल, रेस्टोरेंट व ढाबा संचालक कोयला भट्टी तैयार कराकर व्यंजन पकाने की जुगत लगा रहे हैं। जबकि सड़कों के किनारे लगी फास्ट फूड दुकानें बंद होने की कगार पर पहुंच गई हैं।

Trending Videos

वहीं, घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग को लेकर बृहस्पतिवार को भी गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ जुटी रही। सुबह आठ बजे से ही उपभोक्ता कतार में लगकर गैस एजेंसी के खुलने का इंतजार करते नजर आए। सुबह 10 बजे जैसे ही गैस एजेंसी खुली लोग बुकिंग को लेकर जद्दोजहद करते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी अनुभव त्रिवेदी ने बताया कि जिले में व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति को रोक लगा दी गई है। इस संबंध में गैस एजेंसी संचालकों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलिंडर की निर्बाध आपूर्ति की जा रही है। कालाबाजारी पर पूर्णत: प्रतिबंध है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed