सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh News: Library operator dies of electrocution; was injured after suffering a shock while lifting

Pratapgarh News : करंट लगने से लाइब्रेरी संचालक की मौत, शटर उठाते समय झटका लगने से हुआ था घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Jun 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
सार

नवाबगंज थाना क्षेत्र के आलापुर रामनगर में करंट लगने से डिजिटल लाइब्रेरी संचालक की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

Pratapgarh News: Library operator dies of electrocution; was injured after suffering a shock while lifting
अरविंद कुमार मौर्य। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार

नवाबगंज थाना क्षेत्र के आलापुर रामनगर में करंट लगने से डिजिटल लाइब्रेरी संचालक की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। नवाबगंज के नटोही गांव का रहने वाला अरविंद मौर्य (22) पुत्र शिवराम मौर्य आलापुर (रामनगर) में अचीवर्स नाम से डिजिटल लाइब्रेरी चलता था। शुक्रवार की शाम वह लाइब्रेरी गया जहां पर शटर उठने लगा। तभी करंट की चपेट में आ गया और वहीं पर गिर गया। आसपास के लोगों की नजर उस पर पड़ी तो लोगों ने घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। परिजन  उसे लेकर एम्स रायबरेली ले जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अरविंद का पार्थिव शरीर घर लाया गया। अरविंद छह भाई एक बहन में सबसे छोटा था।


 

एचटी लाइन की चपेट में आने से युवक झुलसा

लालगंज कोतवाली के भटनी गांव में शुक्रवार को घर की छत पर काम कर रहे एक युवक के साथ हादसा हो गया। छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। बाइस वर्षीय त्रिभुवन सरोज दोपहर करीब तीन बजे घर की छत पर निर्माण कार्य में जुटा था। इसी दौरान उसका शरीर एचटी लाइन के संपर्क में आ गया। करंट लगते ही वह झुलसकर गिर पड़ा। परिजन आनन-फानन में उसे सीएचसी संग्रामगढ़ ले गए, जहां उसका उपचार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed