{"_id":"6a10ad87624d66a87c0d6d08","slug":"prayagrajs-assistant-manager-dies-in-a-road-accident-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-168553-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सड़क हादसे में प्रयागराज के सहायक मैनेजर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सड़क हादसे में प्रयागराज के सहायक मैनेजर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के कटनी में हुए सड़क हादसे में प्रयागराज के एक बैंक सहायक मैनेजर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिजन बृहस्पतिवार की रात मध्य प्रदेश के लिए रवाना हुए।
हथिगवां थाना क्षेत्र के बछरौली निवासी सेवानिवृत्त फौजी महेश सिंह भाजपा बिहार ब्लॉक के मंडल अध्यक्ष हैं। उनके बेटे अमित सिंह (27) प्रयागराज के एक बैंक में सहायक मैनेजर थे। छुट्टी में घर लौटे अमित अपने चार साथियों के साथ उज्जैन गए थे।
बृहस्पतिवार की शाम घर लौटते समय मध्यप्रदेश के कटनी में कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में उनकी मौत हो गई। पिछले वर्ष ही अमित की शादी हुई थी। मध्य प्रदेश पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी है।