{"_id":"6a1b199b16e97c6fdf0fd85d","slug":"pregnant-woman-dies-during-normal-delivery-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-169149-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सामान्य प्रसव के चक्कर में गर्भवती महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सामान्य प्रसव के चक्कर में गर्भवती महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पट्टी कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की देर रात सामान्य प्रसव के चक्कर में गर्भवती महिला की निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस से शिकायत किए बगैर शव को गांव में दफन कर दिया।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पर्वतपुर सुलेमान निवासी मोहम्मद अयान की शादी गांव की ही आसमीन बानो से 16 जून 2025 को हुई थी। परिजनों के अनुसार 26 मई की शाम आसमीन को प्रसव पीड़ा होने पर सैफाबाद बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार की देर रात तबीयत बिगड़ने उसकी मौत हो गई।
प्रसव पीड़िता की मौत पर अस्पताल कर्मचारी सन्न रह गए। समीप के दूसरे निजी अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने भर्ती करने से इन्कार कर दिया। पट्टी सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सीएचसी अधीक्षक राम प्रसाद भारती ने बताया कि गर्भवती महिला को मृत अवस्था में परिजन अस्पताल लाए थे।
विज्ञापन
दरोगा ने दिखाया रौब, विरोध पर पीटा
पर्वतपुर सुलेमान निवासी मो. शरीफ ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि निजी अस्पताल में महिला की मौत की जानकारी पर पहुंचा था। आरोप है कि स्वयं को पुलिस विभाग में दरोगा बताने वाला अस्पताल संचालक एक नर्स के माध्यम से उपचार कराता है। अस्पताल में कई गर्भवती महिलाओं की मौत हो चुकी है। विरोध करने पर पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी गई है।
अधिक रक्तस्त्राव पर होती है मौत
जिला महिला अस्पताल की चिकित्सक डॉ. आकांक्षा वर्मा ने बताया कि सामान्य प्रसव के दौरान कुछ मामलों में अधिक रक्तस्त्राव, ब्लड प्रेशर के अचानक बढ़ जाने व ऑक्सीजन की कमी होने पर मौत की संभावना बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में तत्काल चिकित्सकों से संपर्क कर उपचार कराना चाहिए।
परिजनों से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
मनोज रघुवंशी, सीओ पट्टी।