मोबाइल फोन एक्सेसरीज और इलेक्ट्रानिक उपकरणों के दामों में करीब 20 फीसदी का उछाल आया है। बीते महीने से फोन के सजावटी सामान की कीमतों के साथ ही पावर बैंक, मेमोरी कार्ड, पेन ड्राइव जैसे उपकरणों की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। व्यापारियों के अनुसार थोक दामों में वृद्धि से खुदरा कारोबार प्रभावित हो रहा है।
फोन एक्सेसरीज विक्रेता गुलशन यादव ने बताया कि चीन सहित अन्य देशों से आयात होने वाले सामानों की लागत बढ़ी है। कंपनियों की ओर से लगातार मूल्य में वृद्धि की जा रही है। विक्रेता प्रशांत गुप्ता ने बताया कि केवल एक्सेसरीज ही नहीं, बल्कि मोबाइल फोन भी महंगे हुए हैं। महंगाई के चलते लोग खरीदारी से बच रहे हैं।