फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Rae Bareli defeated Pratapgarh in a thrilling match.

Pratapgarh News: रोमांचक मुकाबले में रायबरेली ने प्रतापगढ़ को हराया

Thu, 04 Jun 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 04 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Rae Bareli defeated Pratapgarh in a thrilling match.
शहर के मीराभवन स्थित स्टेडियम में बुधवार को नदीम सिद्दीकी एकेडमी रायबरेली और प्रतापगढ़ के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मैच का उद्घाटन उप क्रीड़ाधिकारी रंजीत यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

नदीम सिद्दीकी एकेडमी रायबरेली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में नौ विकेट पर 282 रन का स्कोर खड़ा किया। अफजल ने 90, सचिन यादव ने 53 व रजत सिंह 40 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ के आदर्श ने तीन, कुनाल व प्रिंस ने दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रतापगढ़ की टीम 34.1 ओवर में 272 रनों पर ऑल आउट हो गई। शनि यादव ने 66, इमदाद अली ने 55, अनूप सरोज ने 55 और आदित्य ने 18 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदीम सिद्दीकी एकेडमी रायबरेली के आदर्श बॉथम ने चार, कार्तिक ने दो, राज सोनी व पवन गिरी ने एक-एक विकेट झटके। निर्णायक चंदन और मनीष रहे। रायबरेली के अफजल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान आदित्य शुक्ला, दुर्गेश तिवारी, सचिन शुक्ला, विक्रम सिंह, जय प्रकाश यादव व रितिक श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed