{"_id":"6a10acb2f0584708040e304d","slug":"recruitment-for-12256-posts-under-cgl-2026-applications-open-pratapgarh-news-c-3-noi1083-890600-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सीजीएल-2026 के तहत 12,256 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सीजीएल-2026 के तहत 12,256 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा-2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन 22 जून की रात 11 बजे तक किया जा सकता है। इसके माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और ट्रिब्यूनल में ग्रुप बी और ग्रुप सी के रिक्त संभावित 12,256 पदों पर नियुक्तियां होंगी।
-- -
महत्वपूर्ण तिथियां और शुल्क भगतान
ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 जून तक है। यदि आवेदन पत्र में कोई त्रुटि होती है, तो उसके सुधार के लिए ‘विंडो फॉर एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन’ 29 जून से एक जुलाई तक खुली रहेगी। सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये तय किया गया है। महिला अभ्यर्थियों, एसटी, एससी, दिव्यांग जाति और पूर्व सैनिकों को शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है।
-- -
दो चरणों में होगी परीक्षा, अंकों का होगा नॉर्मलाइजेशन
सीजीएल 2026 परीक्षा दो चरणों में कंप्यूटर आधारित होगी। टियर-एक परीक्षा अगस्त और सितंबर के बीच होगी। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए टियर-दो परीक्षा में शामिल होंगे, जो दिसंबर में होगी। यदि परीक्षा एक से अधिक पालियों में होती है, तो अंकों का निर्धारण नॉर्मलाइजेशन पद्धति से किया जाएगा। टियर-एक परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।
विज्ञापन
-- -
अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता और न्यूनतम आयु सीमा
अधिकांश पदों के लिए न्यूनतम योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक तय की गई है। जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर पद के लिए 12वीं स्तर पर गणित में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होना या स्नातक में सांख्यिकी एक विषय के रूप में होना अनिवार्य है। पदों के वर्गीकरण के अनुसार न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 27, 30 और 32 निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
-- -
एप से भी कर सकेंगे आवेदन, पुरानी ओटीआर अमान्य
अभ्यर्थियों को पहले से खींची गई फोटो अपलोड नहीं करनी है, बल्कि फॉर्म भरते समय वेबकैम या मोबाइल कैमरे के सामने बैठकर लाइव फोटो कैप्चर करना होगा। इसके अतिरिक्त पुराने पोर्टल पर किया गया वन टाइम रजिस्ट्रेशन नए पोर्टल पर मान्य नहीं होगा। अभ्यर्थियों को एसएससी की नई वेबसाइट https://ssc.gov.in या माईएसएससी मोबाइल एप पर जाकर नया ओटीआर जनरेट करना होगा।