{"_id":"6a10ab005c7ef3e547048885","slug":"restaurant-employees-body-found-hanging-in-room-murder-charge-filed-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-168488-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: कमरे में फंदे से लटका मिला रेस्टोरेंट कर्मी का शव, हत्या करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: कमरे में फंदे से लटका मिला रेस्टोरेंट कर्मी का शव, हत्या करने का आरोप
विज्ञापन
मृतक शिवा शुक्ला। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवेक नगर मोहल्ले में किराये का कमरा लेकर रहने वाले रेस्टोरेंट कर्मी का शव शुक्रवार सुबह नौ बजे कमरे में फंदे से लटका मिला। युवक के कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत की है।
सांगीपुर क्षेत्र के सगरा सुंदरपुर निवासी शिवा शुक्ला (21) विवेक नगर में किराये के कमरे में रहता था। वह शहर के एमडीपीजी कॉलेज के सामने एक रेस्टोरेंट में काम करता था। बृहस्पतिवार रात वह रेस्टोरेंट से काम खत्म करने के बाद कमरे पर गया।
शुक्रवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के किरायेदारों ने शिवा के कमरे में झांका। अंदर का नजारा देखकर वह स्तब्ध हो गए। शिवा का शव पंखे के चुल्ले से गमछे के फंदे से लटका था।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए। जानकारी पर रोते-बिलखते हुए परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक की मां ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की।