चंद्रिका। नगर पंचायत अंतू के स्टेशन रोड पर तीन महीने में रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण होगा। यह कार्य कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल करेगी। बस अड्डे के लिए शासन ने 1.64 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है।
शुक्रवार को सदर विधायक राजेंद्र प्रसाद मौर्य ने अंतू नगर पंचायत में स्टेशन रोड स्थित भूमि पर बस स्टैंड के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने कहा कि तीन माह के भीतर बस अड्डे का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। जिसके बाद क्षेत्र के लोग लखनऊ, प्रयागराज, अयोध्या, चित्रकूट, वाराणसी, कानपुर, सुल्तानपुर व जौनपुर के लिए आसानी से आवागमन कर सकेंगे। आभार अंतू नगर पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार सोनी ने जताया।