{"_id":"6a39775111e34c670b0ca2c8","slug":"rs-1947-lakh-swindled-from-a-young-man-by-creating-a-fake-company-website-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-171074-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: कंपनी की फर्जी वेबसाइट बना युवक से ऐंठे 19.47 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: कंपनी की फर्जी वेबसाइट बना युवक से ऐंठे 19.47 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
निजी कंपनी की फर्जी वेबसाइट के झांसे में आकर बाघराय के कुम्हापट्टी निवासी ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने 19.47 लाख रुपये गंवा दिए।
पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने ऑनलाइन व्यापार के तरीके के बारे में जानकारी देखी थी। इसके बाद उन्होंने एक कंपनी की वेबसाइट के लिंक पर क्लिक कर व्यापार के लिए आवेदन किया। आवेदन स्वीकृत हुआ।
फिर लंदन की रिद्धि वर्मा और भारत के रोहतास कुमार को व्यापार प्रबंधन के लिए नियुक्त किया गया। व्यापार शुरू करने के नाम पर उनसे अलग-अलग बैंक खातों में 19.47 लाख रुपये जमा कराए गए। बाद में उन्हें पता चला कि यह वेबसाइट फर्जी थी। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एएसपी पूर्वी आलोक कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
ऑनलाइन व्यापार के तरीके बताने का दिया झांसा
साइबर ठगों ने कथित तौर पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और निजी कंपनी की चेयरपर्सन सुधा मूर्ति के नाम का इस्तेमाल किया। उन्होंने ऑनलाइन व्यापार के तरीके बताए जाने का दावा किया। इसी झांसे में आकर ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने फर्जी वेबसाइट पर भरोसा किया।