सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   School operator beaten up for demanding outstanding fees, accused of robbery

Pratapgarh News: बकाया फीस मांगने पर स्कूल संचालक से मारपीट, लूटपाट का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
School operator beaten up for demanding outstanding fees, accused of robbery
विज्ञापन
दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सोनाही बाजार में संचालित स्कूल में फीस के विवाद में कुछ लोगों ने स्कूल संचालक से मारपीट की। हमलावरों पर लूटपाट का भी आरोप है। घटना स्कूल के सीसीटीवी में कैद हो गई। शिकायत पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Trending Videos

कंधई थाना क्षेत्र के बिबियाकरनपुर निवासी अजीत प्रताप सिंह ने दिलीपपुर पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि सोनाही बाजार में उसने निजी स्कूल खोल रखा है। उसी गांव के एक परिवार के चार बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं। करीब एक साल से 40 हजार रुपये फीस बकाया है। बृहस्पतिवार को बच्चों से फीस जमा करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक छात्र बैग लेकर अपने घर चला गया। कुछ देर बाद उन विद्यार्थियों के परिवार के लोग स्कूल आ धमके और मारपीट की। अजीत ने बताया कि हमलावर के पास असलहे थे। आरोपी है कि पीड़ित के गले से सोने की चेन और काउंटर से 55 हजार रुपये भी ले गए।
पीड़ित ने दो नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पट्टी सीओ मनोज रघुवंशी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed