फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Search intensified for Salman, accused of attacking the police team.

Pratapgarh News: पुलिस टीम पर हमले के आरोपी सलमान की तलाश तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Search intensified for Salman, accused of attacking the police team.
पुलिस टीम पर हमले के आरोपी हिस्ट्रीशीटर सलमान की खोज पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस टीम पर हमले के बाद मुख्य आरोपी सलमान और ग्राम प्रधान निजाम की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

सांगीपुर थाने के सिपाही अनंत मिश्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि रविवार की रात करीब 11 बजे सिपाही श्रवण कुमार के साथ रात्रि गश्त में था। छोटेगंज तिराहा से कटेहटी की तरफ जाते समय पुलिस को देख भैंसना निवासी सलमान भागने लगा। सिपाहियों ने दौड़ाकर उसे रोक लिया। हिस्ट्रीशीटर की पहचान होने पर सिपाही यक्ष एप पर आरोपी का सत्यापन करने लगे।
विज्ञापन

सलमान ने शोर मचाना शुरू कर दिया। युवक की आवाज सुन उसके परिजन दौड़ पड़े। लाठी-डंडा और धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस टीम पर हमले के मामले में पुलिस ने भैंसना निवासी मुख्य आरोपी सलमान, ग्राम प्रधान निजाम, किताबुल निशा, अख्तरूल निशा, जुम्मन, शहजादी, मन्ना, बेचू व 25 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस टीम पर हमले की एक महिला आरोपी अख्तरूलनिशा को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी सलमान व ग्राम प्रधान सहित दूसरे आरोपियों की तलाश की जा रही है।
बृजनंदन राय, एएसपी पश्चिमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed