सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Seeing the protest of the lawyers, the DM returned without inspection.

Pratapgarh News: अधिवक्ताओं का विरोध देख बिना मुआयना किए लौटे डीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Seeing the protest of the lawyers, the DM returned without inspection.
विज्ञापन
रानीगंज तहसील का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी को शुक्रवार को अधिवक्ताओं की नाराजगी झेलनी पड़ी। अधिवक्ताओं की मांग थी कि एसडीएम विमल कुमार का तबादला किया जाए। मगर डीएम ने वकीलों से दो टूक शब्दों में कहा कि जब तक एसआईआर का कार्य चलेगा, तब तक तबादला नहीं होगा। इससे नाराज अधिवक्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद डीएम बगैर निरीक्षण किए ही मुख्यालय लौट गए।
Trending Videos


जिलाधिकारी रानीगंज तहसील पहुंचे। उनके पहुंचते ही पूर्व विधायक धीरज ओझा और अधिवक्ताओं ने वार्ता करने की मांग रखी। अधिवक्ताओं ने एसडीएम विमल कुमार को हटाने की मांग रखी, मगर डीएम ने कहा, एसआईआर का कार्य के चलते तबादला नहीं हो पाएगा। यह सुनकर अधिवक्ता नाराज हो गए। वहीं, अधिवक्ताओं ने आंदोलन जारी रखने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed