सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Seven days after the cyclone, electricity remained off in 12 villages.

Pratapgarh News: चक्रवाती तूफान के सात दिन बाद भी 12 गांवों में बिजली गुल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Seven days after the cyclone, electricity remained off in 12 villages.
विज्ञापन
बीते मंगलवार को आए चक्रवाती तूफान के सात दिन बाद भी करीब एक दर्जन गांवों में विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। सड़वा चंद्रिका उपकेंद्र से जुड़े इन गांवों में मां चंद्रिका देवी धाम भी शामिल है, जहां श्रद्धालु अंधेरे में परेशान हैं। भीषण गर्मी और खेती-किसानी के प्रभावित होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।


बीते मंगलवार को आए चक्रवाती तूफान ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई थी। इसके कारण बिजली उपकेंद्र अंतू और सड़वा चंद्रिका से जुड़े करीब 200 गांवों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई थी। बिजली विभाग ने अन्य जगहों पर आपूर्ति बहाल करने के लिए काफी प्रयास किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, सड़वा चंद्रिका उपकेंद्र से जुड़े करीब एक दर्जन गांवों में अभी भी बिजली नहीं है। इनमें मनीपुर, कोलबजरडीह, सूर्यपुर बझान और अर्जुनपुर आधारपुर जैसे गांव शामिल हैं।
विज्ञापन

मां चंद्रिका देवी धाम में शाम सात बजे के बाद आने वाले श्रद्धालुओं को अंधेरे का सामना करना पड़ता है। सुबह चार बजे आरती के समय भी यही स्थिति रहती है। ग्रामीणों को इस भीषण गर्मी में बिना बिजली के रहना पड़ रहा है। इससे उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। खेती-किसानी के कार्य भी ठप पड़ गए हैं।
इनसेट:-

अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप
मनीपुर निवासी बृज भवन तिवारी ने बताया कि विद्युत विभाग के अधिकारियों से बात करने पर वे कहते हैं कि आप लोग बिजली के पोल का इंतजाम कर लीजिए। सड़वा चंद्रिका निवासी सज्जन लाल ने भी ऐसी ही शिकायत की। उन्होंने बताया कि बिजलीकर्मी शिकायत पर पुलिस से बात करने को कहते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारी उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
इनसेट:-
मंदिर में अंधेरा, श्रद्धालु परेशान
मां चंद्रिका देवी धाम मंदिर के पुजारी लालू तिवारी ने अपनी व्यथा बताई। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत के बाद भी एक हफ्ता बीत गया है। इसके बावजूद माता के धाम में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। शाम को और सुबह आरती के समय अंधेरा होने से श्रद्धालुओं को काफी दिक्कत होती है।

..........
वर्जन:-
क्षतिग्रस्त खंभों को बदलने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द की बिजली आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
छैल बिहारी, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed