{"_id":"6a102fc876d67ee648057dbc","slug":"shankaracharya-avimukteshwarananda-said-the-government-has-failed-to-protect-the-cow-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले : गोमाता की रक्षा करने में सरकार विफल, गाय को माता कहने में हिचक रहे हिंदू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले : गोमाता की रक्षा करने में सरकार विफल, गाय को माता कहने में हिचक रहे हिंदू
Fri, 22 May 2026 03:58 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 22 May 2026 03:58 PM IST
सार
ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि गाय की हत्या कभी वैध नहीं हो सकती। सरकार गोमाता की रक्षा करने में विफल साबित हो रही है।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि गाय की हत्या कभी वैध नहीं हो सकती। सरकार गोमाता की रक्षा करने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बूचड़खानों से सैंकड़ों करोड़ रुपये चंदा ले रही है। इसलिए उन पर रोक नहीं लगा पा रही है। यह बात अब सार्वजनिक हो चुकी है। गविष्ठि यात्रा लेकर प्रतापगढ़ पहुंचे शंकराचार्य मीरा भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हिंदुत्ववादी सरकार सिर्फ कहने के लिए है। सरकार कहती तो है कि हम हिंदू हैं। गेरुआ कपड़ा पहनकर हमारे सामने आती है। तिलक लगाती है। गेरुआ पट्टा अपने गले में लपेटती है। जय श्रीराम का नारा भी लगाती है। लेकिन सरकार के काम हिंदुओं वाले दिखाई नहीं दे रहे हैं। केवल मुसलमानों को गाली देना, इतने मात्र से हिंदू धर्म का काम नहीं हो सकता है। गोमाता की रक्षा का काम हमारे लिए प्रथम कार्य है। दो से तीन साल में वो लोग गोमाता की रक्षा नहीं कर पाए और कौन से हिंदू कार्य की उनसे आशा करें।
विज्ञापन
शंकराचार्य ने कहा कि जब उनसे हमारी आशा टूट गई तो हमने यह यात्रा शुरू की। कहा कि मौलाना मदनी हों या फिर कोई दूसरे कोई मौलाना हों, तब वह अभिनंदनीय हो जाते हैं, जब वह हिंदुओं की भावनाओं को समझ कर गोमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की बात कह रहे हों। वहीं, हिंदू धर्म के लोग गाय को माता कहने में हिचकिचाते हैं। योगी ने सरकार बनते ही स्पष्ट किया था कि अवैध बूचड़खाने बंद करें। गाय की हत्या वैध भी हो सकती है क्या। ये कैसा प्रश्न है।
विज्ञापन