{"_id":"6a13393057eda991a20f6650","slug":"six-lessons-missing-from-english-textbook-leaving-teachers-confused-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-168691-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: अंग्रेजी की पुस्तक से छह पाठ गायब, असमंजस में शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: अंग्रेजी की पुस्तक से छह पाठ गायब, असमंजस में शिक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालयों में वितरित की गई कक्षा आठ की अंग्रेजी की पुस्तक में शुरुआत के छह पाठ ही छपाई नहीं की गई है। पुस्तक खोलने पर सीधे सातवां पाठ मिल रहा है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर शिक्षक असमंजस की स्थिति में है।
उच्च प्राथमिक विद्यालय कांपा मधुपुर के शिक्षक डॉ. विनोद त्रिपाठी ने बताया कि कक्षा आठ की पुस्तकें विद्यालयों को उपलब्ध कराई गई हैं। प्राप्त पुस्तकों में शुरुआत के छह पाठ नहीं हैं। बताया कि किताबों की छपाई होने के बाद प्रकाशक, प्रूफ रीडर और प्रभारी अधिकारी पुस्तकों की जांच करते हैं।
आरोप है कि इस बार बिना जांच के पुस्तकें विद्यालयों को उपलब्ध करा दी गईं। बताया कि इस लापरवाही से बच्चों के शैक्षिक भविष्य संकट में है। दूसरे विषयों की पुस्तकों में भी गलत छपाई का मामला सामने आया है। बताया कि कक्षा आठवीं के अंग्रेजी की रीडर पुस्तक में पहला पाठ एनादर चांस है। जबकि पुस्तक खोलने पर सातवां पाठ वीर अब्दुल हमीद दिखाई पड़ रहा है।
विज्ञापन
दो माह कक्षाएं संचालित हो चुकी हैं। इस तरह की कोई शिकायत नहीं प्राप्त हुई है। फिलहाल मामले की जांच कराई जाएगी।
भूपेंद्र सिंह, बीएसए