सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Son killed his father due to enmity with his stepmother, arrested

Pratapgarh News: सौतेली मां से रंजिश में बेटे ने की थी पिता की हत्या, हुआ गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Son killed his father due to enmity with his stepmother, arrested
विज्ञापन
पिता की हत्या करने वाले बेटे को पुलिस टीम ने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे गिरफ्तार किया है। सौतेली मां से रंजिश में बेटे ने ही पिता की हत्या कर दी थी। हत्या में प्रयुक्त लकड़ी को पुलिस ने बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी बेटे ने बताया कि पिता सौतेली मां पर ही सारे रुपये उड़ा देते थे। पिता से खेत बेचने को कहा तो वह मुकर गए। इसीलिए उनकी हत्या की थी।
Trending Videos

अंतू थाना क्षेत्र के बवुरिहा नरी निवासी रामलखन यादव 28 दिसंबर की रात में खेत में पानी लगाने गए थे। रात में घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए। 29 दिसंबर की सुबह उनका शव सरसों के खेत में मिला। बेटे उदयभान यादव (35) की तहरीर पर अंतू पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी दीपक भूकर ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम गठित की थी। पुलिस टीम तकनीकी सूचनाओं और सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की गिरफ्तारी का लगातार प्रयास कर रही थी। पुलिस ने घटनास्थल के पास बने कमरे से आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया। हत्या में प्रयुक्त हथियार चारपाई का पावा भी बरामद किया गया।
पूछताछ में आरोपी बेटे उदयभान ने बताया कि पिता के सिर पर लकड़ी से प्रहार कर हत्या की थी। बताया कि मां की मौत के बाद पिता सौतेली मां ले आए थे। सारी कमाई उसी पर उड़ाते थे। पैसा न मिलने के कारण बच्चों की फीस के साथ खाने-पीने के लाले पड़ गए थे। पिता से खेत बेचने के लिए कई बार दबाव बनाया लेकिन वह तैयार नहीं हुए। इसलिए उसने पिता की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed