{"_id":"6a2453951f712c6f240675b6","slug":"sp-workers-protest-on-inflation-power-cuts-and-paper-leak-issues-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-169735-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: महंगाई, बिजली की कटौती और पेपर लीक मुद्दे पर सपाइयों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: महंगाई, बिजली की कटौती और पेपर लीक मुद्दे पर सपाइयों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच सूत्रीय मांगों को लेकर शहर के मीराभवन स्थित सपा कार्यालय से शनिवार को पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
सांसद डॉ.एसपी सिंह पटेल की अगुवाई में डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस के बढ़ी कीमतों, बदहाल बिजली व्यवस्था व प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के विरोध में जुलूस निकालकर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध जताया।
अंबेडकर चौराहे पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक धरना दिया। कचहरी गेट पर प्रदेश सरकार का प्रतीकात्मक पुतला जलाया। एनआईसी के सामने धरने पर बैठकर कार्यकर्ताओं ने महंंगाई, बेरोजगारी, बिजली कटौती व पेपर लीक मामले को लेकर नारेबाजी की।
रानीगंज विधायक डॉ.आरके वर्मा ने कहा कि भीषण गर्मी में 24 घंटे बिजली आपूर्ति बहाल की जाए। बिजली बिलों में की गई 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी को वापस लिया जाए।
विज्ञापन
पट्टी विधायक रामसिंह ने कहा कि विशेष जातियों और पीडीए समाज के लोगों की फर्जी मुठभेड़ पर रोक लगाई जाए। कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान रानीगंज विधायक डॉ. आरके वर्मा, पट्टी विधायक राम सिंह पटेल, पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार पाल, जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शांति सिंह, मनीष पाल, संजय पांडेय, आशुतोष पांडेय, जावेद अख्तर, अश्वनी सोनी, संजीव पटेल, जगदीश यादव, सुरेश यादव, सुरेश जायसवाल मौजूद रहे।