सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   speeding Volvo bus ran over a couple riding a scooter, killing the teacher and injuring her husband.

Pratapgarh : तेज रफ्तार वोल्वो बस ने स्कूटी सवार दंपती को रौंदा, शिक्षिका की की मौत, पति घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 10 May 2026 12:11 PM IST
विज्ञापन
सार

रानीगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गाजी की बाग चौराहे पर पुलिस चौकी के सामने तेज रफ्तार वॉल्वो बस ने स्कूटी सवार दंपती को जोरदार टक्कर दी।

speeding Volvo bus ran over a couple riding a scooter, killing the teacher and injuring her husband.
निर्मला यादव। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार

रानीगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गाजी की बाग चौराहे पर पुलिस चौकी के सामने तेज रफ्तार वॉल्वो बस ने स्कूटी सवार दंपती को जोरदार टक्कर दी। हादसे में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। 

Trending Videos


फतनपुर थाना क्षेत्र के सुरवा मिश्रपुर गांव निवासी राकेश यादव (38) पुत्र समर बहादुर यादव अपनी पत्नी निर्मला यादव (36) के साथ स्कूटी से रानीगंज की तरफ जा रहे थे। रविवार को सुबह लगभग 7:45 बजे के करीब जैसे ही गाजी बाग पुलिस चौकी के पास पहुंचे थे कि प्रतापगढ़ की तरफ से लखनऊ से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार में वॉल्वो बस ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े। इस दौरान महिला को बस ने कुचल दिया जिससे मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

speeding Volvo bus ran over a couple riding a scooter, killing the teacher and injuring her husband.
प्रतापगढ़ में हादसे के बाद जुटी भीड़। - फोटो : संवाद।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर दौड़े और पुलिस को सूचना देने के साथ ही दोनों घायलों को इलाज के लिए रानीगंज ट्रामा सेंटर पहुंचाया निर्मला यादव को डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया वहीं गंभीर रूप से घायल राकेश यादव की हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। राकेश यादव सूरत में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं और पत्नी एक प्राइवेट विद्यालय में शिक्षिका थीं। वह दो माह पहले गांव आए थे।

सुवंशा बाजार में अपना नया घर बनवा रहे थे  मृतका निर्मला यादव अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गई हैं। मां की मौत की खबर मिलते ही बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना होने के बाद बस चालक मौके से बस छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने घटना को लेकर थाने पर हंगामा किया। बाद में समझाने बुझाने पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार निर्मला की शादी की सालगिरह सोमवार को थी। जिसमें समान खरीदारी करने के लिए पति के साथ रानीगंज बाजार जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed